लखनऊ सम्मेलन में पहुंचे पीलीभीत के 500 से अधिक ग्राम प्रधान, कुछ देर में होगी शुरुआत

लखनऊ सम्मेलन में रवाना हुए पीलीभत के 500 प्रधान

-लखनऊ में ग्राम प्रधानों व सहायकों को संबोधित करेंगे सीएम योगी

पीलीभीत। लखनऊ में आज आयोजित ग्राम प्रधानों व सहायकों के सम्मेलन में भाग लेने पीलीभीत जनपद से 500 से अधिक ग्राम प्रधान आज तड़के रवाना हुए। यह सभी ग्राम प्रधान लखनऊ पहुंच गए हैं और कार्यक्रम स्थल पर 2 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम का इंतजार कर रहे हैं। प्रधानों में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। उनका मानना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्राम प्रधानों को कोई सौगात दे सकते हैं। प्रधानों को समस्याओं का हल निकलने की भी उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों का निर्वाचन हुए करीब 1 साल होने को है। ऐसे में ग्राम प्रधानों को पहली बार लखनऊ आमंत्रित किया गया है। समारोह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद संबोधित करेंगे। 2 बजे से शुरू होने वाले इस सम्मेलन में प्रधान संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे और वह प्रधानों की समस्याओं को रखते हुए उनका शासन द्वारा हल कराए जाने की उम्मीद लेकर पहुंचे हैं।

प्रधानों को काफी कम मानदेय दिया जाता है इसको बढ़वाने और अधिक अधिकार मांगने को लेकर भी प्रधान उत्साहित हैं। ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष नरेश पाल सिंह ने बताया कि पीलीभीत जनपद से लगभग 500 से अधिक ग्राम प्रधान इस कार्यक्रम के लिए आज सुबह तड़के 5 बजे रवाना हुए थे। सभी ग्राम प्रधान कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया प्रधानों में खासा उत्साह है और वे 2 बजे से शुरू होने वाले सम्मेलन की प्रतीक्षा में है। प्रधान संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष व पूरनपुर ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित राजू ने बताया कि प्रधानों की काफी समस्याएं हैं। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

इनका निराकरण करेंगे और प्रधानों को और अधिक अधिकार देंगे ताकि पंचायती राज को लेकर जो सपना सजाया गया था वह पूरा हो सके।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image