
रोटी क्लब रॉयल्स व इनरव्हील क्लब ने मनाया क्रिसमस डे, बच्चों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम
पूरनपुर। आज इनरव्हील क्लब ऑफ पूरनपुर पल्स ने जेआर प्रेपेट्री स्कूल पूरनपुर में क्रिसमस का पर्व सेलिब्रेट किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य और इनरव्हील क्लब ऑफ पूरनपुर पर्ल की संस्थापक अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने स्कूल में बच्चों की एक एग्जीबिशन प्रतियोगिता करवाई तथा सभी बच्चों को तिलक की तरफ से उपहार भेंट किये। अभिभावकों को एक-एक पौधा भेंट किया गया। क्लब की तरफ से बच्चों के लिए विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। सभी विजयी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, सचिव श्वेता गुप्ता, शोभना गुप्ता, मेघा अग्रवाल, भारती पांडे, शिवांगी देवल, राधा गुप्ता, कुसुम खंडेलवाल, शिल्पी खंडेलवाल एवं रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह भदौरिया उपस्थित रहे।

