
सेंटाक्लाज बनीं सुगंध, मंदित बच्चों में बांटे उपहार
पूरनपुर। इनरव्हील क्लब पूरनपुर रॉयल्स की कार्यक्रम निदेशक एवं महिला शिक्षक संघ की महामंत्री सुगंध अग्रवाल ने मंदित् आश्रय गृह जाकर वहां पर रहने वाले बच्चों को उपहार देकर क्रिसमस का पर्व मनाया।
क्रिसमस के अवसर पर सुगंध अग्रवाल ने बच्चों को टॉफी, बिस्कुट, नमकीन तथा सुबह का नाश्ता उपलब्ध करवाया एवं उनके साथ क्रिसमस का पर्व मनाया। इस अवसर पर सुगंध अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, कल्पित अग्रवाल एवं आश्रय गृह के कुलविंदर सिंह एवं उनका स्टाफ मौजूद रहा।

