
गेहूं को बचाने के लिए पम्पिंग सेट से खींचा जा रहा बरसाती पानी, लाइव देखें वीडियो
जलभराव से फसल के खराब होने की आशंका से सहमे किसान
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र में निचले स्थानों पर बरसात का पानी गेहूं के खेतों में भी भर गया है। जलभराव से गेहूं की फसल नष्ट होने के आसार बन गए हैं। किसान गेहूं के खेतों में भरे पानी को निकालने के लिए पंपिंग सेट लगाकर जुटे हुए हैं।
लिंक पर क्लिक करके देखें वीडियो-
https://youtube.com/shorts/g_nSWyB3hPs?feature=share
सरसों व मटर में काफी अधिक नुकसान होने की बात कही जा रही है और अधिक बरसात होने से किसानों को काफी अधिक नुकसान होगा, इस आशंका से किसान परेशान हैं।
सिमरिया तालुका महाराजपुर निवासी प्रगतिशील किसान गुरमंगद सिंह ने बताया कि कल से हो रही लगातार बारिश के कारण सरसों में 50 फीसदी और मटर में 100 फीसद नुकसान हुआ है।

