
सीएचसी में कोविड जागरूकता के लिए रोटरी क्लब ने लगाये फ्लेक्स
पूरनपुर। आज रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर में जाकर टीवी जागरूकता के संबंध में एक फ्लेक्स लगाया।
रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर में जाकर टीवी जागरूकता के बारे में वहां मौजूद लोगों को जानकारी प्रदान की तथा लोगों को टीवी के लक्षण तथा टीवी से बचाव की जानकारी प्रदान की। टीवी विभाग के अब्दुल खालिद खान, सुपरवाइजर ठाकुरदास stls सुशांत हलधर फार्मेसिस्ट प्रेमचंद्र डॉट्स प्रोवाइडर नजाकत अली एचआईवी काउंसलर रविंद्र पांडे एलटी आदि विभाग के लोग मौजूद रहे

