
अमर शहीद नत्थूलाल व माखनलाल की याद में मुजफ्फरनगर में लगा शहीद मेला, विधायक व ब्लाक प्रमुख ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन
पूरनपुर। विकास खण्ड क्षेत्र पूरनपुर के अंतर्गत शहीद ग्राम मुजफ्फरनगर में 32 वें शहीद मेले का आयोजन किया गया जिसमें आज के दिन ही शहीद हुए श्री नत्थू लाल जी, श्री माखन लाल जी को को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक बाबूराम पासवान एवं ब्लॉक प्रमुख श्रीमती कमलेश्वरी दीक्षित जी के प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित राजू, ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष नरेश पाल सिंह,कार्यक्रम आयोजक रविन्द्र कुमार दीक्षित, ओमपाल सिंह आदि रहे। सभी ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
ग्राम पंचायत वासियों के साथ साथ नन्हे मुन्ने बच्चों ने सहभागिता की और बच्चों के द्वारा देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किए गए।


