
पीलीभीत बुलेटिन : जिले की चारों सीटों पर हुए कुल 56 नामांकन, लाइव देखिये पूरा विवरण
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के नामांकन सम्बन्धी सूचना
चारो विधानसभाओ में प्रत्यशियों द्वारा किये गए कुल नामांकन – 56
आज प्रत्यशियों द्वारा किये गए कुल नामांकन – 29
विधानसभा सदर में प्रत्यशियों द्वारा किये गए कुल नामांकन – 13
आज सदर में हुए कुल नामांकन- 7
विधानसभा पूरनपुर में प्रत्यशियों द्वारा किये गए कुल नामांकन – 13
आज पूरनपुर में हुए कुल नामांकन- 9
विधानसभा बरखेड़ा में प्रत्यशियों द्वारा किये गए कुल नामांकन – 12
आज बरखेड़ा में हुए कुल नामांकन-6
विधानसभा बीसलपुर में प्रत्यशियों द्वारा किये गए कुल नामांकन -18
आज बीसलपुर में हुए कुल नामांकन-7
नामांकन के अन्तिम दिन 29 प्रत्याशियों ने दाखिल किये नामांकन।
जनपद की समस्त विधानसभाओं में कुल 56 प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल।
इस लिंक से देखें खबर-
पीलीभीत। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जनपद में दिनांक 27.01.2022 नामांकन प्रकिया कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित नामांकन कक्षों में प्रारम्भ हुई। आज अन्तिम दिन 29 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किये गये। जनपद की समस्त विधानसभाओं में कुल 56 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।
़ विधानसभा पूरनपुर से 09 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। विधानसभा पूरनपुर के भा0ज0पा प्रत्याशी द्वारा अपना नामांकन दाखिल किया गया। इनके द्वारा अपने नामांकन पत्र के शपथ पत्र में अपनी नकदी स्वयं की रू0 152000/-तथा पत्नी के पास रू0 44000/-, बैंकों तथा पत्नी के पास बैंक में रू0 11381, राष्ट्रीय बचत योजना में स्वयं की रू0 20000 तथा पत्नी की रू0 20000/-, एक कार, 4 तौला सोने के आभूषण तथा पत्नी के पास आभूषण 10 तौला सोना व 1 किलोग्राम चांदी के आभूषण है। सकल मूल्य रू0 2759933/- तथा पत्नी 685381/- है तथा अचल सम्पत्ति में कृषि योग्य भूमि स्वयं के पास 0.33 डि0, 0.48 डि0 तथा पत्नी के पास 1.03 डि0 व 0.90 डि0 तथा आवासीय भवन है। जिनकी वर्तमान में बाजार मूल्य 3962000 तथा पत्नी के पास 5794000 की अचल सम्पत्ति है।
इसके साथ ही साथ श्री रामेश्वर दयाल सुभाष पार्टी, श्रीमती नत्थोदेवी निर्दलीय, श्री अशोक कुमार राजा बहुजन समाज पार्टी, श्री रामपाल निर्दलयी, श्रीमती दीप्ती वर्मा निर्दलीय, श्री देवेन्द्र सिंह निर्दलीय, श्री विनोद कुमार भारती निर्दलयी द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।
विधानसभा सदर से श्री शाने अली ने बहुजन समाज पार्टी से अपना नामांकन किया गया। जिनके पास स्वयं की नकदी 01 लाख 50 हजार तथा कुल सकल धनराशि 17 लाख 18 हजार 34 रू0 है।

इसके साथ ही साथ 06 अन्य प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया जिसमें श्री आशीष कुमार विधानसभा क्षेत्र पीलीभीत से निर्दलीय प्रत्याशी, श्री अकबर हुसैन निर्दलीय, श्री विजय सिंह गंगवार निर्दलीय, श्री मोतीराम राजपूत सबका दल यूनाईटेड, श्री शारिक निर्दलयी, श्रीमती लीलावती आम आदमी परिवर्तन पार्टी से नामांकन दाखिल किया गया।
विधानसभा बरखेडा से निर्दलीय प्रत्याशी श्री चन्दन लाल ग्राम रम्पुरा पीलीभीत द्वारा अपना नामांकन फार्म दाखिल किया गया है। इनके द्वारा अपने नामांकन पत्र के शपथ पत्र में अपनी नकदी स्वयं की रू0 5000/- बैंक में रू0 500/- तथा पत्नी के पास 35 ग्राम सोना है, सकल मूल्य 5500 तथा पत्नी की रू0 5500 है। इनके पास कृषि योग्य भूमि 12 बीघा है इनके पास कुल वर्तमान बाजार मूल्य रू0 50000 की सम्पत्ति है।
विधानसभा बीसलपुर से निर्दलीय प्रत्याशी श्री सुशील कुमार शुक्ला द्वारा अपना नामांकन दाखिल किया गया है। इनके द्वारा अपने नामांकन पत्र के शपथ पत्र में अपनी नकदी स्वयं की रू0 20000/-, बैंकों में रू0 2566 है। इनकी सकल आय रू0 22566/- है। इनके पास अचल सम्पत्ति में कृषि योग्य भूमि है। जिसकी वर्तमान बाजार मूल्य 12.89 लाख है।
विधानसभा बीसलपुर से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी श्रीमती गीता गंगवार द्वारा अपना नामांकन दाखिल किया गया। जिनकी शैक्षिक योग्यता बीएएमएस है। इनके द्वारा अपने नामांकन पत्र के शपथ पत्र में अपनी नकदी स्वयं की रू0 130000/- तथा पति के पास रू0 75000/-, तथा बैकों सहित धनराशि, एक मारूति, एक कार तथा सोने के आभूषण सहित सकल आय रू0 3030000 तथा पति के पास रू0 3305000/- है। इनके पति के पास अचल सम्पत्ति कृषि योग्य भूमि है।
विधानसभा बीसलपुर से निर्दलीय प्रत्याशी श्री गुलाम नवी आजाद मो0 ग्यासपुर बीसलपुर द्वारा अपना नामांकन फार्म दाखिल किया गया है। इनके द्वारा अपने नामांकन पत्र के शपथ पत्र में अपनी नकदी स्वयं की रू0 50000/- तथा पत्नी के पास रू0 5000/-,बैंको रू0 90000 व 48000, एक एलआईसी, तथा पत्नी के पास 30 ग्राम सोना है। इनकी सकल कुल मूल्य रू0 50000 तथा पत्नी 85000 है तथा इनके पास 5 बीघा कृषि योग्य भूमि व आवास है। इनके विरूद्व 03 मुकदमें दर्ज है।
विधानसभा बीसलपुर से आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी श्री राजाराम द्वारा अपना नामांकन फार्म दाखिल किया गया है। जिनकी शैक्षिक योग्यता स्नातक है। इनके द्वारा अपने नामांकन पत्र के शपथ पत्र में अपनी नकदी स्वयं की रू0 25000/- तथा पत्नी के पास रू0 25000/- है तथा बैंक में रू0 65846/-, एक पॉलिसी, एक कार 20 ग्राम सोना तथा पत्नी के पास 25 ग्राम सोने के आभूषण है। सकल कुल मूल्य रू0 400846/- तथा पत्नी रू0 310000 है। इनके पास अचल सम्पत्ति कृषि योग्य भूमि 0.24हे0, एक आवास सम्मिलित है। इनकी वर्तमान बाजार मू0 रू0 2650000 की सम्पत्ति है।
विधानसभा बीसलपुर से निर्दलीय प्रत्याशी श्री देव स्वरूप नि0ग्रा0 बडागांव द्वारा अपना नामांकन फार्म दाखिल किया गया। इनके द्वारा अपने नामांकन पत्र के शपथ पत्र में अपनी नकदी स्वयं की रू0 22000/- तथा पत्नी के पास रू0 22000/- है तथा बैंक, कार व जेवरात, पेट्रोल शामिल है। सकल कुल मू0 रू0 507000/- तथा पत्नी के रू0 5051000 है। इनके पास कृषि योग्य भूमि व आवासीय भवन सहित कुल अचल सम्पत्ति रू0 15200000 है।
विधानसभा बरखेडा से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी श्री आशीष गुप्ता द्वारा अपना नामांकन फार्म दाखिल किया गया। इनके द्वारा अपने नामांकन पत्र के शपथ पत्र में अपनी नकदी स्वयं की रू0 40000/- तथा पत्नी के पास रू0 10000/- है। इनके पास बैंक, एलआईसी व आभूषण सहित कुल सकल मूल्य रू0 653371 तथा पत्नी के पास रू0 521467 है।
विधानसभा बरखेडा से भारतीय जन जागृति पार्टी प्रत्याशी श्री सर्वेश मुनि पथरिया द्वारा अपना नामांकन फार्म दाखिल किया गया। इनके द्वारा अपने नामांकन पत्र के शपथ पत्र में अपनी नकदी स्वयं की रू0 20000/- तथा पति के पास रू0 10000/- है।
विधानसभा बरखेडा से बहुजन मुकित पार्टी प्रत्याशी श्री बृज लाल द्वारा अपना नामांकन फार्म दाखिल किया गया। इनके द्वारा अपने नामांकन पत्र के शपथ पत्र में अपनी नकदी स्वयं की रू0 100000/-, बैंक में रू0 3300/- दर्शायी गई है। इनके पास आवासीय भवन है। जिसका वर्तमान बाजार मूल्य रू0 400000 है।
विधानसभा बीसलपुर से सबका दल यूनाईटेड प्रत्याशी श्री राजेश कुमार द्वारा अपना नामांकन फार्म दाखिल किया गया। इनके द्वारा अपने नामांकन पत्र के शपथ पत्र में अपनी नकदी स्वयं की रू0 80000/- तथा बैंकों, एक कार, सोने के आभूषण सहित सकल मूल्य 182008 है तथा विधानसभा बीसलपुर से राजेश चन्द्र अरविन्द कुमार द्वारा राजनैतिक पार्टी से अपना नामांकन दाखिल किया गया।
विधानसभा बरखेडा से भारतीय सुभाष सेना प्रत्याशी श्री किशन लाल द्वारा अपना नामांकन फार्म दाखिल किया गया। इनके द्वारा अपने नामांकन पत्र के शपथ पत्र में अपनी नकदी स्वयं की रू0 30000/- तथा बैंकों, एक कार, सोने के आभूषण सहित सकल मूल्य 710000 है तथा अचल सम्पत्ति रू0 1740000 है।
इस लिंक से देखें वीडियो बुलेटिंन

