
बसंत पंचमी : ज्ञानदायिनी माता सरस्वती जी के अवतरण दिवस पर सुनिये उनकी वंदना और बसंत वर्णन
पीलीभीत। आज बसंत पंचमी है यानी माता सरस्वती जी का अवतरण दिवस। बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर पूरनपुर के सिटी मैरिज पैलेस में काव्य संध्या का आयोजन किया गया। अनिल अग्रवाल जी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पूरनपुर प्रिंटिंग प्रेस के स्वामी रिषभ अग्रवाल द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इस कार्यक्रम में यूं तो विभिन्न प्रकार की कविताओं का पाठ कवियों ने किया लेकिन हम आपको सुनवा रहे हैं देवनागरी परिषद के अध्यक्ष पंडित राम अवतार शर्मा जी (आज पण्डित जी का भी जन्मदिन है) द्वारा कार्यक्रम में पढ़ी गई माता सरस्वती जी की सुंदर वंदना के छंद एवं वरिष्ठ कवि अंशुमाली दीक्षित द्वारा सुंदर गीत पढ़कर किया गया बसंत वर्णन।
इस लिंक पर क्लिक करके सुनिए वंदना-
इस लिंक पर क्लिक करके सुनिये कोविड काल की वाणी वंदना, कवि सतीश मिश्र अचूक द्वारा अपनी पुस्तक लॉक डाउन शॉक के लिए लिखे गए इस गीत को स्वर दिया है उनकी धर्म पत्नी लज़्ज़ा मिश्रा ने।
इस लिंक से सुनिये गीत-

