
पीलीभीत में पुलिस को पीडब्लूडी के जेई मुकेश कुमार के घर से मिली 40 लाख 99 हजार की नकदी
पीलीभीत। कल दिनांक 05.02.22 की सांय यह सूचना प्राप्त हुई कि कोतवाली पीलीभीत क्षेत्रान्तर्गत पी0डब्ल्यू0डी0 गेस्ट हाउस से भारी मात्रा में नकदी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के प्रयोग हेतु अवैध रूप से किसी स्थान पर ले जाई जा रही है। इस सूचना पर एफ.एस.टी. व पुलिस टीम गेस्ट हाउस पहुँचे तो जे0ई0 मुकेश कुमार के आवास पर टीम द्वारा चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान आवास से *कुल 4099300/- रुपये देर रात्री बरामद किया गया* जिसके सम्बन्ध में जे0ई0 श्री मुकेश कुमार के द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। उक्त सम्पत्ति को सीज करके उचित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

इस सम्बन्ध में आयकर विभाग को भी सूचित कर दिया गया है। साथ ही जे0ई0 श्री मुकेश कुमार को अवगत कराया गया की आयकर विभाग के समक्ष अपने समस्त दस्तावेज प्रस्तुत करें।
उक्त सम्पत्ति को सीज करके मु0अ0सं0 113/2022 धारा – 171B,171F,171H IPC व 7/13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया है। इस सम्बन्ध में आयकर विभाग को भी सूचित कर दिया गया है। साथ ही जे0ई0 श्री मुकेश कुमार को अवगत कराया गया की आयकर विभाग के समक्ष अपने समस्त दस्तावेज प्रस्तुत करें।
*मीडिया सेल पीलीभीत*

