गुरु नानक कॉलेज में जिला जज ने किया लीगल एड क्लीनिक का शुभारंभ

 

– कॉलेज की तरफ से किया गया स्वागत

पूरनपुर। नगर के गुरु नानक इंटर कॉलेज में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लीगल एड क्लीनिक की शुरुआत की गई है। इसका शुभारंभ आज जिला जल सुधीर कुमार ने समारोहपूर्वक किया। इसमें न्याय व जिला प्रशासन के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। इन अधिकारियों ने लीगल एड क्लीनिक के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी और इसे एक अच्छा प्रयास बताया।


गुरु नानक इंटर कॉलेज, पूरनपुर में लीगल एड क्लीनिक के उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जिला जज सुधीर कुमार, एडीजे राकेश कुमार वशिष्ठ, सीजेएम विजय कुमार सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अभिनव तिवारी व एडीएम देवेन्द्र मिश्र उपस्थित रहे। जगदंबा अधिकारियों ने लीगल एड क्लीनिक के बारे में छात्रों व शिक्षकों को जानकारी दी। बताया गया कि किस तरह इसके माध्यम से कानून की जानकारी उपलब्ध होगी और प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000