
हर्षोल्लास से मनाया गया सांसद वरुण गांधी का जन्मदिवस, समर्थकों ने केक काटकर की दीर्घायु की कामना
पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी का 43 वां जन्मदिन उनके समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने जिले भर में तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों पर धूमधाम से मनाया। केक काटकर तथा पौधे लगाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। उन्हें अपना आदर्श और मार्गदर्शक बताते हुए समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह भी मीठा कराया।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रमेश लोधी, देवेंद्र सिंह टोनी, एमआर मलिक, दीपक पाण्डेय, राजेश सिंह, बबलू वर्मा, जगदीश लोधी, अभिषेक पाठक, प्रवीण गंगवार, अनमोल सिंह, सुमित मिश्रा, सत्यपाल प्रजापति, विचित्र सिंह, सूरजपाल यादव, आईटी प्रभारी सूरज शुक्ला, रतनदीप गंगवार और सुरेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।


