दो फाड़ हो सकता है पूरनपुर का सर्राफा संघ, सुनिये क्या बोले नरेश वर्मा

नरेश वर्मा ने सर्राफा संघ पर उठाए सवाल

-विधायक व एमएलसी के सम्मान के बाद शुरू हुआ बबाल

-खुद को बताया संघ का कार्यवाहक अध्यक्ष, बोले वर्षों से नहीं हुआ चुनाव।

सुनिये नरेश वर्मा जी की बात-

https://youtu.be/TOLmjuDzwZk

पूरनपुर। सर्राफा संघ में नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। विधायक और एमएलसी को सर्राफा संघ के बैनर तले गत दिनों सम्मानित करने के बाद यह बवाल शुरू हुआ है। सर्राफा संघ का खुद को कार्यवाहक अध्यक्ष बताते हुए नरेश वर्मा ने संगठन पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला अमीरों के बाजार में खासा चर्चा में है और इसका उछाल सोने के भाव से भी अधिक देखा जा रहा है। नरेश वर्मा स्वास्थ्य कारणों से काफी दिनों से परेशान हैं। एक दिन पूर्व उनके दो वीडियो समाजसेवी संदीप खंडेलवाल व कन्हैया खंडेलवाल सहित कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। जिसमें श्री वर्मा खुद को सर्राफा संघ का कार्यवाहक अध्यक्ष बता रहे हैं और कई वर्षों से संघ का चुनाव ना होने के कारण कुछ लोगों द्वारा सर्राफा संघ का अध्यक्ष बताने व बैनर का इस्तेमाल करने पर एतराज कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब संघ का चुनाव ही नहीं हुए तो कोई अध्यक्ष कैसे हो सकता है। उन्होंने चुनाव के बाद ही संगठन को नया रूप देने की बात कही है। सर्राफा संघ का खुद को अध्यक्ष बताते हुए संजय गुप्ता ने कुछ दिन पूर्व विधायक बाबूराम पासवान और पीलीभीत शाहजहांपुर के एमएलसी डॉक्टर सुधीर कुमार गुप्ता को सम्मानित किया था। यह सम्मान समारोह पूरनपुर के होटल राम में हुआ था। यह कार्यक्रम 45 नए व 24 पुराने सराफा व्यापारियों को साहूकारी का लाइसेंस विधायक द्वारा दिलवाने को लेकर आयोजित किया गया था। इस पर सवाल उठ रहे हैं। नया बवाल काफी चर्चा में है। नरेश वर्मा के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किए जा रहे हैं। उधर संगठन के दो फाड़ होने के आसार भी जताये जा रहे हैं। संजय गुप्ता की तरफ अधिक सर्राफा व्यापारी माने जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि लगभग 150 सर्राफा व्यापारी हैं जिसमें से 75 से अधिक सर्राफा व्यापारी संजय गुप्ता की तरफ हैं और प्रोग्राम में भी पहुंचे थे जबकि नरेश वर्मा की अस्वस्थता के कारण संगठन शिथिल पड़ गया था।

यह आया जबाब

जिन 67 सर्राफा व्यापारियों के साहूकारी के लाइसेंस विधायक बाबूराम पासवान द्वारा बनवाए गए थे उन लोगों ने ही सर्राफा संघ के बैनर तले विधायक बाबूराम पासवान व एमएलसी डॉक्टर सुधीर गुप्ता को सम्मानित करने के लिए समारोह आयोजित किया था। व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी जी ने भी मदद की थी उनके प्रतिनिधि भी मौजूद थे। 67 साथियों को लाइसेंस दिए गए। जो लोग किसी कारणवश रजिस्टर्ड नहीं हो पाए वही सवाल उठा रहे हैं। उनके आरोपों में फिलहाल कोई दम नहीं है।
संजय गुप्ता, अध्यक्ष सर्राफा संघ, पूरनपुर।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000