
आज इकोत्तरनाथ मन्दिर सहित कई स्थानों पर होगा भंडारा
पूरनपुर। आज सुप्रसिद्ध इकोत्तर नाथ शिव मंदिर पर पूरनपुर के भाजपा नेता हर्ष गुप्ता व रवि गुप्ता द्वारा दोपहर में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने 1 से 4 बजे के बीच लोगों को भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया है।
इकोत्तरनाथ मंदिर पर ही सबलपुर निवासी बबलेश मिश्रा द्वारा भी भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
पिपरिया दुलाई के ब्रह्मचारी बाबा स्थल पर भी भंडारे का आयोजन आज दोपहर में होगा। इसमें भी लोगों को प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी गांव निवासी संजय सिंह ने दी है।

