
उप्र युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष कपिल अग्रवाल के पूरनपुर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
पूरनपुर। आज उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष कपिल अग्रवाल के प्रथम पूरनपुर नगर आगमन पर नगर की सीमा पर बड़ी संख्या में वाहनों के साथ एकत्रित व्यापार मंडल पदाधिकारी गण ने स्वागत किया और वहां से काफिले के साथ नगर के मुख्य बाजार होते हुए युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष जगजीवन सिंह बाजवा के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे। स्वागत समारोह की अध्यक्षता व्यापार मंडल संरक्षक मुकेश खंडेलवाल ने की। स्वागताध्यक्ष व्यापार मंडल संरक्षक मुकेश फर्नीचर वाले रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, नगर के वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल, पूरनपुर व्यापार मंडल महामन्त्री द्वय विवेक खंडेलवाल एवं रवि जायसवाल, युवा नगर अध्यक्ष जगजीवन सिंह बाजवा, युवा नगर चेयरमैन सुप्रोदी जोशी गोल्डी ने नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दीं । कार्यक्रम का संचालन पूरनपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल ने कहा कि वे हृदय से व्यापार मंडल शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते जिन्होंने पीलीभीत जनपद को इतनी अहम और गौरवशाली जिम्मेदारी दी उन्होंने कहा कि पीलीभीत जनपद को प्रथम बार यह सुअवसर प्रदान करने एवं जनपद के नाम पूरे प्रदेश में ऊंचा करने पर वे युवा व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।
पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि उन्होंने गत विधानसभा सभा चुनावों में जब वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कपिल अग्रवाल जब युवा व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष थे तब उनकी संगठन क्षमता पूरे जिले के व्यापारियों को जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा के पक्ष में संगठित करते हुए परखी और देखी थी और उनको तभी से यह आभास हो गया था कि उनको भविष्य में अवश्य ही कोई बडी जिम्मेदारी मिलेगी और बहुत जल्द ही ठीक ऐसा ही हो गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने व्यापारी वर्ग से जो भी वायदे किये थे वो अब एक एक करके पूरे होने लगे हैं और उनका पूरा प्रयास रहेगा कि वे व्यापारी समाज की हर पीड़ा को अपनी पीड़ा मानकर उसे तत्काल दूर करवाएं। उन्होंने युवा व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष से अपेक्षा की कि वे प्रदेश के हर जिले में व्यापारियों के मध्य जाकर उनकी समस्याओं को समझकर माननीय मुख्यमंत्री जी तक पहुंचाते रहेंगे और उनके समाधान हेतु और व्यापारी वर्ग को उत्तर प्रदेश में खुशहाल और सम्पन्न बनाये रखने में अहम योगदान करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि वे पूरनपुर व्यापार मंडल द्वारा किये गए भव्य स्वागत और दिए गए सम्मान से अभिभूत हैं और पूरनपुर के व्यापारियों के लिए वे आधी रात भी उपलब्ध रहकर उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु सर्वदा प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनको मिली जिम्मेदारी सही अर्थों में एक कांटों का ताज है जिसमें उनको सहारनपुर से झांसी तक और गाज़ियाबाद से गाजीपुर तक सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के व्यापारियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने हेतु सतत प्रयासरत रहना है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी वे सबके सहयोग और समर्थन से ही उठा पाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन में कोई दायित्व मिलने पर बिना किसी निजी अपेक्षा के इस भाव के साथ कि यदि भगवान में मुझे जनसेवा हेतु यह अवसर दिया है और लोगों ने इस योग्य समझा है तो मैं अत्यंत भाग्यशाली हूँ ऐसी भावना के साथ निस्वार्थ समाज की सेवा में जुट जाना चाहिए और ऐसा करके ही हम एक सशक्त समाज और देश का निर्माण कर सकेंगे। उन्होंने स्थानीय व्यापार मंडल को कई उदाहरणों के साथ समझाते हुए कहा कि जब भी कोई प्रशासनिक समस्या समक्ष आये तब टकराव के स्थान पर उसका सूझबूझ और कानूनी समझ के साथ हल करने का रास्ता खोजना श्रेयस्कर रहता है और ऐसा करने से उस समस्या का हल निश्चित रूप से करवाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि वे व्यापारियों की समस्या के निदान हेतु सर्वदा उपलब्ध हैं और हर आवश्यक स्तर पर उस समस्या को उठाकर उसका निस्तारण करवाने हेतु कटिबध्द हैं।
उनको पूरनपुर के व्यापारियों ने ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिस पर उन्होंने कहा कि वे रेलमंत्री से समय लेकर पूरनपुर विधायक को साथ लेकर पूरनपुर में शाहगढ़ से माला क़े मध्य अधूरे पड़े बड़ी रेल लाइन के कार्य और दिल्ली को चलने वाली ट्रेन की संख्या बढ़ाने और समय व्यापारियों की सुविधा के अनुसार करने तथा पंजाब और देहरादून को ट्रेन चलवाने की मांग को लेकर वार्ता करेंगे।
उन्होंने स्थानीय स्तर पर सुनवाई ना होने पर उनको अवगत कराने को कहा जिससे उच्च स्तर पर फिर समस्याओं को उठा कर निस्तारित करवाया जा सके।
इसी मध्य प्रदेश अध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने पीलीभीत जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी की सहमति से गत लंबे समय से व्यापार मंडल संगठन के विस्तार हेतु उत्कृष्ट कार्य कर रहे पूरनपुर नगर अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला को पदोन्नत करते हुए जिला व्यापार मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत करने और पूरनपुर महामन्त्री विवेक खंडेलवाल को नगर अध्यक्ष तथा रवि जायसवाल एवं विकास अग्रवाल को नगर महामन्त्री मनोनीत किया।
कार्यक्रम को अध्यक्षता कर रहे मुकेश खंडेलवाल ने सभी आगन्तुकों का आभार प्रकट कर सभी नव मनोनीत पदाधिकारी गण को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मझोला से आये नगर महामन्त्री सलीम इदरीसी, युवा जिला मंत्री नितेश अग्रवाल, मनजिंदर सिंह, संदीप सिंह, नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, आज मनोनीत पूरनपुर नगर अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल, महामंत्री नियुक्त हुए विकास अग्रवाल, महामन्त्री रवि जायसवाल, युवा नगर अध्यक्ष जग जीवन सिंह बाजवा,नगर चेयरमैन गोल्डी जोशी ,राजू भाई ,ठाकुर साहब , मुकेश खंडेलवाल ,,राहुल जायसवाल, युवा महामंत्री पियूष भार्गव, लक्ष्य बाबा, नगर उपाध्यक्ष युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल शौर्य गुप्ता,शिवा जायसवाल, अनिकेत भारती, वैभव सक्सेना, राहुल जायसवाल, आशु अग्रवाल ,राजेंद्र प्रजापति (राजू भैया),परख रस्तोगी,संजय गुप्ता ,अमित खंडेलवाल समेत बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष नव मनोनीत नगर अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल की माताजी के गक्त दिनों निधन हो जाने पर उनके आवास पर शोक व्यक्त करने एवं नगर महामन्त्री रवि जायसवाल, युवा व्यापारी राहुल जायसवाल तथा वरिष्ठ समाजसेवी रामगोपाल कक्कड के प्रतिष्ठान पर भी गए।

