अमरनाथ यात्रा पर गए तीर्थयात्रियों को तिलक लगाकर व फूलमालाएं पहनाकर किया रवाना

पूरनपुर। अमरनाथ यात्रा पर जा रहे आधा दर्जन भक्तों को श्री सनातन धर्म ठाकुरद्वारा मंदिर से मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं गणमान्यजनो द्वारा विदाई दी गई। इस लिंक से देखें वीडियो-

https://youtu.be/CDMOz-tR9FI

सभी भक्तों को तिलक लगाकर माल्यार्पण कर शुभकामनाएं देकर जय घोष के साथ रवाना किया गया। सुशील कुमार सक्सेना, शिवम सक्सेना, अंशु , सुरेश चंद, विनय कुमार सिंह एवं सुशील कुमार यात्रा पर रवाना हैं।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के संदीप खंडेलवाल, अशोक खंडेलवाल, बंटी गुप्ता, महेंद्र प्रकाश गुप्ता, जौली खंडेलवाल, श्याम अवस्थी सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000