
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जन्मजात गूंगे और बहरे बच्चों का निशुल्क ऑपरेशन एवं उपचार
पीलीभीत । राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना के तहत जन्म से बहरे एवं गूंगापन की बीमारी से पीड़ित बच्चों की जांच के लिए 12 सितंबर को सीएमओ कार्यालय के मीटिंग हॉल में निशुल्क शिविर का आयोजन होगा ऐसी समस्या से पीड़ित बच्चों का रजिस्ट्रेशन के साथ उपचार भी कराया जाएगा
सीएमओ डॉक्टर आलोक कुमार ने बताया कि महिलाओं में फोलिक एसिड की कमी के कारण गर्भ में पल रहे बच्चे में नवजात बहरा और गूंगापन समेत अनेक बिमारी हो जाती है गर्भावस्था में पोषक तत्वों से युक्त आहार लेना बहुत आवश्यक होता है क्योंकि इसी पर बच्चे का विकास निर्भर करता है अगर आप अपनी डाइट में फॉलिक एसिड नामक पोषक तत्व कम कर देते हैं तो इससे बच्चे में कई जन्मजात विकार पैदा हो सकता है।
बीमारी हो जाती है और बहरे और गूंगे की समस्या से ग्रसित करीब 80 बच्चों की पहचान की जा चुकी है इनमें 45 बच्चों की सफल सर्जरी भी की गई है। निशुल्क उपचार के लिए डीईसी प्रबंधक मोहम्मद जुबैर से इस नम्बर 7536848761 पर संपर्क कर सकते हैं।

