कौशलेंद्र ने तिरपाल वितरित करके की पीड़ितों की मदद

पूरनपुर। आज इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा पूरनपुर पीलीभीत में तहसील कलीनगर में जाकर बाढ़ से क्षतिग्रस्त झोपडीनुमा घरों पर त्रिपाल की व्यवस्था करवाई।

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा पूरनपुर पीलीभीत के आजीवन सदस्य कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया कि आज उप जिलाधिकारी कलीनगर शिखा शुक्ला के साथ ग्राम गुलरिया में बलवंत पुत्र राजा राम के यहां तथा ग्राम पिपरिया जयभद्र में छविनाथ पुत्र तेजराम के यहां जाकर बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए उनके छप्पर पोस घरों पर त्रिपाल डाल कर उनको रहने योग्य बनाया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कलीनगर शिखा शुक्ला, आजीवन सदस्य कौशलेंद्र भदौरिया, हल्का लेखपाल, ग्राम प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000