परिवार नियोजन के लिए जनता को जागरूक करेंगे सारथी वाहन

सारथी वाहन करेंगे परिवार नियोजन के लिए प्रेरित 

एसीएमओ ने तीन वाहन रवाना किये, प्रत्येक ब्लॉक में करेंगे लोगों को जागरूक

मिशन परिवार विकास अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां जारी
 

पीलीभीत। जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए प्रेरित करने की मंशा से मिशन परिवार विकास अभियान चल रहा है। 31 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत शनिवार को जन-जन तक परिवार नियोजन का साधन अपनाने का संदेश देने के लिए सारथी वाहन रवाना किया गया। वाहन को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. के. के. जौहरी एवं डॉ. हरिदत्त नेमी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

डॉ. जौहरी ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां संचालित कर लोगों को परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई साधन अपनाने के लिए एवं उनके फायदे के बारे में बताया जाएगा। अभियान के तहत प्रत्येक ब्लॉक में तीन सारथी वाहन  रवाना किए गए। शनिवार को खुशहाल परिवार दिवस भी मनाया गया। इस लिंक से देखें वीडियो-

https://youtu.be/_HuNXp3CUjU

जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद नाजिर ने बताया कि परिवार नियोजन के साधनों के प्रचार के लिए जिला महिला अस्पताल व जिला अस्पताल में सभी सेवा के साथ-साथ महिला व पुरुष नसबंदी पर भी विशेष प्रोत्साहन रहेगा। जिला परिवार नियोजन प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि परिवार नियोजन के लिए इच्छुक दंपति की आशा के माध्यम से काउंसिलिंग कराते हुए परिवार नियोजन के प्रभावकारी तरीके नसबंदी अपनाने के लिए प्री रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर प्रवीण पाल, आरबीएसके मैनेजर जुबैर समेत स्टाफ मौजूद रहा। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000