पीलीभीत के विकास के लिए मुख्यमंत्री से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जनपद आगमन का दिया आमंत्रण

पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने 1 दिन पूर्व लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके जनपद के विकास पर चर्चा की। उन्होंने जिले को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की बात भो रखी। बकौल जिलाध्यक्ष  मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही पीलीभीत में भरपूर विकास कार्य होंगे और जिले को पर्यटन मानचित्र पर उभारा जाएगा।

जिलाध्यक्ष ने अपनी फेसबुक वॉल पर यह लिखा-

मुख्यमंत्री आवास पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से पीलीभीत जनपद के विकास की मझोला चीनी मिल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व अन्य बिंदुओं पर भेंट कर चर्चा की माननीय मुख्यमंत्री जी से जनपद को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने एवं शिक्षा के क्षेत्र में मॉडल जिले के रूप में विकसित करने के लिए वार्ता हुई शीघ्र ही जनपद आगमन का भी निमंत्रण दिया

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000