♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

माता भगवती देवी गौशाला पर होली मिलन समारोह में शामिल हुए गायत्री परिजन

वक्ताओं ने रखे विचार, समाज सुधार पर हुई चर्चा

पूरनपुर/पीलीभीत। प्रसादपुर स्थित माता भगवती देवी गौशाला पर आज गायत्री परिजनों ने होली मिलन समारोह में भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने विचार रखते हुए एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दी और समाज सुधार पर विचार व्यक्त करते हुए भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की। आज सुबह इस कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री परिजनों द्वारा हवन पूजन, वेद माता गायत्री, गुरुदेव महाराज व माता भगवती देवी के पूजन अर्चन के साथ हुआ।

माता भगवती देवी गौशाला के प्रबंधक अनंतराम पालिया, वरिष्ठ परिजन राम प्रकाश शुक्ला, सत्य प्रकाश शुक्ला, लालता प्रसाद शास्त्री आदि ने विचार रखते हुए वर्ष 2026 में माता भगवती देवी की जन्म शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों पर चर्चा की और भविष्य के कई अन्य कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार से बताया। इस दौरान वक्ताओं ने विचार रखते हुए समाज सुधार पर चर्चा की। पौधारोपण, जल संरक्षण, गायत्री यज्ञ, दीप यज्ञ, स्लोगन लेखन, आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी आदि के बारे में विचार विमर्श किया गया। एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। राजेश कुमार, दोदराज कुशवाहा व लेखराज आदि की टोली में सुंदर गीत प्रस्तुत किए।

गायत्री परिजन रामौतार कुशवाहा, कढेर सिंह, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, राम नरेश शुक्ला, संदीप खंडेलवाल, रजनी खंडेलवाल, आशा पांडेय, शशि गुप्ता, मिथलेश दीक्षित, गुड्डू वाजपेयी, गोविंदराम आदि ने विचार रखे। उसके बाद सभी परिजनों ने गौशाला पर सहभोज भंडारे में भी भाग लिया।

एक दूसरे को गले मिलकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी और सुंदर व संस्कारयुक्त समाज की स्थापना के लिए कार्य करने का आवाहन किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image