रामनवमी पर घुँघचाई में हुई सामूहिक पूजा, ग्रामीणों ने की परिक्रमा

घुंघचाई। गांव की सुख-समृद्धि को लेकर के हर वर्ष की तरह इस बार भी धार्मिक उत्साह के साथ गोमती से पवित्र जल लाकर गांव के मठ मंदिरों में चढ़ाया गया और गांव के प्रमुख ब्रह्म देवता के यहां कार्यक्रम में सहयोग करने वाले लोगों ने झंडी लगाकर अनुष्ठान करने की अनुमति ली। लोगों में सुख समृद्धि बनी रहे इसकी कामना की गई।

इस लिंक से सुनें व देखें रिपोर्ट-

https://youtu.be/KqxGZGeYU2g

चैत्र नवरात्र पर हर वर्ष की तरह इस बार भी गांव के पूर्व में स्थित देवी स्थान पर पहले से ही तैयारियां पूजा को लेकर के की जा चुकी थी। सुबह गांव की युवा टोली गोमती से पवित्र जलाकर गांव के मठ मंदिरों में जल चढ़ाया गया। विभिन्न स्थानों से होकर के ब्रह्म देवता के यहां ध्वज लगाकर पूजा पद्धति के कार्यक्रम की शुभारंभ वैदिक विधि विधान से यज्ञ आचार्य उमा शंकर दीक्षित और उनके सहयोगी आशीष दीक्षित ने मुख्य यजमान से हवन कुंड में आरतियां दिलवा कर वैदिक रीति रिवाज से कार्यक्रम शुरू किया। इस दौरान देवी-देवताओं के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष और लोग यज्ञ की परिक्रमा करने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम के बाद घर-घर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम ग्रामीणों के सहयोग से हर वर्ष की तरह किया जाता है। यहां पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्षपति गुरुभाग सिंह, दिनेश अवस्थी, संजीव त्रिवेदी, सत्य प्रकाश यादव, रामभरोसे शुक्ला, नंदकिशोर शुक्ला, मोहन स्वरूप पासवान, सुनील पासवान, अरुणा शंकर शुक्ला, सूरज भारती, द्रोणपाल सिंह, विवेक मिश्रा, सुमित दीक्षित, शिवम मिश्रा सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000