वन्य प्राणी सप्ताह के समापन अवसर 6 अक्टूबर को पीलीभीत आएंगे सीएम योगी, तैयारियां तेज

पीलीभीत। वन विभाग द्वारा पहली अक्टूबर से मनाए जा रहे वन्य प्राणी सप्ताह 2023 के समापन अवसर पर 6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद वन विश्राम गृह पहुंचेंगे। वे यहां “वन्य जीव संरक्षण और सतत इको पर्यटन विकास कार्यशाला” का शुभारम्भ करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में तैयारियां तेज कर दी गईं हैं।
टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद वन विश्राम गृह और चूका पिकनिक स्पॉट में साफ सफाई व रंगाई पुताई कराई जा रही है।
एक दिन पूर्व प्रदेश के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर अरुण सक्सेना ने वन विभाग के आला अधिकारियों के साथ चूका पिकनिक स्पॉट पहुंचकर यहां चल रहीं तैयारियों का जायजा  लिया।
 गोमती उद्गम स्थल बुलाने की उठ रही मांग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार पीलीभीत आए हैं परंतु अभी तक गोमती उद्गम स्थल पर नहीं पहुंचे हैं। अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने ऐसा प्रयास भी नहीं किया, शायद इसी कारण मुख्यमंत्री लखनऊ की शान बनी गोमती का उद्गम देखने से वंचित रह गए हैं। इस बार भी मुख्यमंत्री को गोमती उद्गम स्थल बुलाने के प्रयास शुरू हुआ हैं। गोमती भक्त लक्ष्मण प्रसाद वर्मा ने ट्वीट संदेश के माध्यम से यह मांग उठाई है-
https://twitter.com/Laxmanverma94/status/1709142494443938176?t=wNmclsGfhnjsFch2GuSrnQ&s=08 पूज्य मुख्यमंत्री जी आपको मां गोमती बुला रही हैं।
.….और बांटे जाने लगे आमंत्रण पत्र- 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image