
दशमेश गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पीलीभीत और पूरनपुर में निकला भव्य नगर कीर्तन, गतका पार्टियों ने दिखाए करतब
पीलीभीत: दशमेश गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक छेवी पातशाही गुरद्वारे से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार व उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त बलराज पासी ने इसमें प्रतिभाग करते हुए सेवा कार्य किया।

इस मौके पर श्री गंगवार ने कहा कि अपनी जन्मभूमि के लिए सर्वस्व त्याग करने वाले महान गुरु गोविंद सिंह जी के चरणों में वे शत शत नमन करते हैं।

पूरनपुर में भी नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें गुरु महाराज की पालकी, पंच प्यारे

स्वागत सत्कार, रागी ढाढ़ी जत्थे और गटका पार्टियों के करतब देखकर संगत निहाल हो गई। चाय व लंगर सेवा भी लगातार चलती रही।

गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने पंच प्यारों को भेट किए सरोपा

वाहेगुरु के जयघोष से गूंजा पूरनपुर, अरदास करने पहुंची संगत ने भंडारे का चखा प्रसाद

पूरनपुर, पीलीभीत। पूरनपुर में गुरु गोविंद सिंह जी के 357 वें प्रकाश पर्व नगर पंच प्यारों की अगुवाई में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। तिरंगा चौराहे पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरभाग सिंह ने पंच प्यारों को सरोपा भेंट किया। कई जत्थों ने गुरु की महिमा का बखान किया।

गुरुद्वारों में सुबह से लेकर देर रात तक लंगर चलता रहा। यहां अरदास को लेकर संगत ने पहुंचकर मत्था टेका। घरों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस लिंक से देखें शामिल वाहन
https://youtu.be/jgQtJT45fXU?si=H0wYy2nLnDG0otfk
सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व पूरनपुर में धूमधाम से मनाया गया। ब्लाक रोड पर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा को रंग-बिरंगी झालरों से पूरी तरह से सजाया गया। संगत ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेक कर अरदास मांगी। श्री गुरु साहिब की

पालकी सजाकर नगर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। गुरु जी की पालिका के आगे संगत के लोग झाड़ू से सफाई करते हुए आगे बढ़ रहे थे। नगर कीर्तन में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरभाग सिंह ने पंच प्यारों को सरोपा भेंट किया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। गुरुद्वारे में गुरु की महिमा का बखान कर उनकी शिक्षा, उपदेशों को युवा पीढ़ी को बताया। इस दौरान देश के किसानों की खुशहाली के लिए अरदास भी की गई। समागम में सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर गुरु के दरबार में मत्था टेका। गुरु के लंगर में पहुंचकर संगत ने प्रसाद चखा। इस मौके पर बलजीत सिंह खैरा, रंजीत सिंह, जर्मन जीत सिंह, परमजीत सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
इस लिंक से देखें गतका पार्टी के करतब
https://youtube.com/shorts/30yHDdkib4w?si=ZqQRHVIg5PcIx7ZT
इसके अलावा नगर व देहात क्षेत्र में गुरुद्वारों में प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया।
(वीडियो साभार अनुज गुप्ता जी)

