शिव जी के धाम में ब्राह्मणों ने दिखाई शक्ति, पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

ब्राह्मण एकता परिषद की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

नव नियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, वरिष्ठजन हुए सम्मानित

संगठन को विस्तारित करने पर हुई चर्चा

पूरनपुर/पीलीभीत : अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जिला कार्यकारिणी की बैठक में नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। सभी से अपने दायित्वों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करने का आवाहन किया गया। वक्ताओं ने समस्याएं उठाते हुए उनके निराकरण के लिए संगठित होने की आवश्यकता जताई।


अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जिला कार्यकारिणी की बैठक संरक्षक पंडित राम अवतार शर्मा की अध्यक्षता में शिव शक्ति धाम मंदिर परिसर में हुई। भगवान परशुराम जी के पूजन अर्चन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

जानिए क्या बोले पदाधिकारी

इस नए संगठन के गठन की जरूरत बताते हुए जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी मोहित ने कहा कि अक्सर संगठन ग्रामीण अंचलों तक नहीं पहुंच पाते और समस्याओं का निराकरण भी नहीं हो पता है। इस कारण इस नए संगठन को गांव-गांव तक विस्तारित करने और सभी ब्राह्मण बंधुओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने के लिए नए संगठन को जनपद में खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है।

मंडल प्रभारी राजेश दुबे ने अपने संबोधन में समस्याओं के लिए 24 घंटे सक्रिय रहने और कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा की ब्राह्मण बंधुओं का उत्थान ही परिषद का प्रमुख कार्य है। यहां मौजूद मुकेश तिवारी, राकेश त्रिवेदी, राजेश पांडे, त्रिभुवन शर्मा, पंडित अनिल शास्त्री, मोहित अवस्थी, राम प्रकाश दुबे, शोभित बाजपेई, जीएस शर्मा

सहित कई वक्ताओं ने विचार रखते हुए समस्याएं व सुझाव प्रस्तुत किये और संगठित रहने की जरूरत बताई। अध्यक्षता कर रहे परिषद के संरक्षक पंडित राम अवतार शर्मा ने संगठन को शिक्षित व संस्कारशील बनाने और समाज के किसी भी व्यक्ति की अन्यत्र बुराई ना करने की अपील की। संचालन जिला मीडिया प्रभारी सतीश मिश्र ने किया।

इस लिंक से सुनिए पंडित अनिल शास्त्री जी का संबोधन..

https://youtu.be/_iYPft2xUVA?si=s9kV7I5h1SZQ6Ial

नियुक्ति पत्र बांटे और किया स्वागत सम्मान

नव नियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष, मंडल प्रभारी व संरक्षक ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए और अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करने का अनुरोध किया। वयोवृद्ध एमएल शर्मा व राम अवतार शर्मा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इससे पहले सभी का स्वागत तिलक लगाकर व रामनामी पटके पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया।

यह सदस्य व पदाधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर उपरोक्त पदाधिकारियों के अलावा राकेश दुबे, नीलेश मिश्रा, अभिलाष दीक्षित, राजुल अवस्थी, कुलदीप सनाडय, शिवा पांडे, अरविंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
11:23