हिट एंड रन मामले के मुआवजे हेतु जिलास्तरीय समिति का डीएम ने किया गठन

पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने विशेष सचिव उप्र शासन के पत्र तथा सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के क्रम में हिट एंड रन सडक दुर्घटना 2022 से आच्छादित पीडितों को प्रतिकर (मुआवजा) दिये जाने के लिए जिला स्तरीय समिति गठित की है।

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा जिला स्तरीय समिति में अध्यक्ष जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, सदस्य के रुप में पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आलोक कुमार, संबंधित उप जिलाधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह तथा. रेडक्रास सोसाएटी की जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ.अमिताभ अग्निहोत्री को सदस्य नामित किया है। जबकि सामान्य बीमा परिषद के अधिकारी समिति के सदस्य सचिव होंगे। जिलाधिकारी ने सभी सदस्यों को इसकी जानकारी प्रेषित की है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000