यूजीसी और आरक्षण को समाप्त करे सरकार : महेश मिश्रा

श्री जी पैलेस में हुई सवर्ण मोर्चा की बैठक में वक्ताओं ने रखे विचार, कहा आरक्षण कर रहा प्रतिभाओं का क़त्ल

पूरनपुर (पीलीभीत)। सवर्ण मोर्चा की श्री जी पैलेस में हुई बैठक में यूजीसी को वापस लेने की मांग की गई। सभी वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण प्रतिभाओं का कत्ल कर रहा है इसलिए इसे पूरी तरह समाप्त किया जाना चाहिए। इन दोनों मांगों को लेकर देश भर में आंदोलन शुरू करने पर चर्चा हुई। अगली बैठक में स्थानीय इकाई का गठन करने की बात कही गई। महेश मिश्रा को सम्मानित भी किया गया।
यूजीसी और आरक्षण के खिलाफ सवर्ण मोर्चा बना कर दिल्ली में संघर्ष कर रहे घुंघचाई के मूल निवासी डाक्टर महेश मिश्रा ने बोलते हुए कहा कि जहां आरक्षण ने मौजूदा पीढ़ियों को तबाह किया है वहीं यूजीसी भविष्य में सवर्णों के बच्चों का भविष्य चौपट करेगी। उन्होंने साफ कहा कि दूसरे वर्गों को खुश करने के लिए सवर्णों पर अत्याचार किए जा रहे हैं जिन्हें कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि सरकार यूजीसी और आरक्षण को वापस नहीं लेती तो सवर्ण मोर्चा आगामी चुनाव में एकजुट होकर आगामी रणनीति तय करेगा।

अधिवक्ता रजनीश राम शर्मा ने कहा कि आरक्षण को पूरी तरह समाप्त कराने के लिए आंदोलन होना चाहिए। उन्होंने यूजीसी को वापस लेने की भी मांग की। अवनीश शुक्ला ने आरक्षण को कोढ़ बताते हुए कहा कि इससे सवर्ण छात्र छात्राओं का भविष्य चौपट किया जा रहा है। उन्होंने सत्ताधीशों से इसको लेकर सवाल पूछने की बात कही। सुशील मिश्रा ने देश में सामान कानून लागू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर कोई आरक्षण से सर्वोच्च पद पा लेता है और मुख्य धारा से जुड़ जाता है फिर भी उसे आरक्षण चाहिए यह गलत बात है। उन्होंने आरक्षण और यूजीसी को तत्काल हटाने की बात कही। बोले सांसदों और विधायकों से सवाल पूछना चाहिए और उनसे इस बात का शपथ पत्र लेना चाहिए कि वे सदन में आरक्षण हटाने की मांग करेंगे। पंडित राम अवतार शर्मा, अश्वनी मिश्रा, सत्यनारायण मिश्र एडवोकेट, विवेक तिवारी, चेतन्यदेव मिश्रा, मनोज शुक्ला, महावीर मिश्रा, वेद प्रकाश तिवारी, आशीष शुक्ला, पंडित अनिल शास्त्री सहित कई वक्ताओं ने विचार रखते हुए यूजीसी और आरक्षण का पुरजोर विरोध करने की मांग का समर्थन किया। पंडित राम अवतार शर्मा ने इन मुद्दों पर प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को सामूहिक रूप से पत्र लिखने का सुझाव दिया। ठाकुर जयवीर सिंह, शत्रुघ्न पांडेय, राजीव सिंह, नीरज त्रिवेदी, विपिन मिश्र, वीरेंद्र सिंह छोटे, हर्षित सहित काफी लोग मौजूद रहे। तय किया गया कि आगामी मीटिंग में सवर्ण मोर्चा की स्थानीय कार्यकारिणी गठित की जाएगी। महेश मिश्रा को स्थानीय लोगों द्वारा सम्मानित भी किया गया।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000