गोमती उद्गम तीर्थ पर विराजमान हुए भोलेनाथ

पूरनपुर। मां गोमती उद्गम स्थल पर निर्मित बारादरी पर शिवलिंग की स्थापना संपन्न हुई। इससे कुछ दिन पूर्व परिहार परिवार के सदस्यों ने आपसी सहयोग से इस बारादरी का लाल पत्थर लगवा कर जीर्णोद्धार कराया था। शुक्रवार को पुरोहित श्री शंकर महाराज ने विधि विधान से शिवलिंग स्थापना का कार्य संपन्न कराया। लिंक पर क्लिक करके लाइव देखिये कैसे हुई स्थापना-

https://youtu.be/4DEetFWm4bo

इसके पश्चात आरती एवं प्रसाद वितरित हुआ।

 शिवलिंग स्थापना का मुख्य कार्य श्री हर्षवर्धन सिंह द्वारा संपन्न कराया गया। इस मौके पर राजवर्धन सिंह चक्रवर्ती घनश्याम सिंह स्वदेश सिंह राजेश सिंह अनुप्रास सिंह भगवती सिंह सपरिवार उपस्थित रहे।

(साभार- पत्रकार मुनिराज सिंह)

 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000