
बीसलपुर पुलिस ने दबोचे गोवध के सात आरोपी, उपकरण भी बरामद
पीलीभीत। थाना बीसलपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 24/11/19 को प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 619/19 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम बनाम से संबंधित अभियुक्तगण 1. शानू पुत्र हनीफ 2.सलीम पुत्र मोहम्मद हिदायतुल्ला 3.तस्लीम पुत्र मोहम्मद सुलेमान 4. इकबाल पुत्र नवाब समस्त निवासीगण मोहल्ला ग्यासपुर कस्बा व थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत 5.कृष्ण पाल पुत्र बसंत लाल निवासी ग्राम डडिया थाना बरखेड़ा पीलीभीत 6. शाहिद उर्फ पप्पू उर्फ मल्लू पुत्र छोटे कुरेशी 7. सलीम पुत्र अहमद हुसैन निवासीगण ग्राम मीरपुर वाहनपुर थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 6 गोवंशीय पशु के मांस काटने के उपकरण बरामद किये गये तथा उपरोक्त लोगों द्वारा थाना बीसलपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 618/19 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम में सलिप्त होना कबूल किया गया है।

