
डेढ़ लाख की नकली भारतीय करेंसी के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
(लखीमपुर से निर्जेश मिश्र की रिपोर्ट)
लखीमपुरखीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया जा रहे अभियान के तहत जिले की पलिया तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत चन्दनचौकी कोतवाली पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने आज (बुधवार) को चेकिंग के दौरान
ग्राम सारभूसी से एक शातिर अभियुक्त मनोज पुत्र शंकरलाल पासी निवासी चंदनचौकी को गिरफ्तार किया है। उक्त अभियुक्त के पास से डेढ़ लाख रुपये की नकली भारतीय करेंसी बरामद हुई है। अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली चन्दनचौकी में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


