साहब ! नगर पालिका के कूड़ेदान से निकल रहा धुंआ, इसमें किसे भेजा जाएगा जेल

पीलीभीत। किसान जब खुद के खेतों में पराली जलाते हैं तो उसके धुएं से पर्यावरण को खतरा बताते हुए किसानों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है और जुर्माना वसूला जा रहा है। परंतु पीलीभीत नगर पालिका द्वारा टीवी टावर के पास लगाए गए एक कूड़ेदान से पिछले कई दिनों से धुआं उठ रहा है। इस धुंए से भी शायद पर्यावरण को जरूर खतरा हो रहा होगा। संसदीय कार्यालय के पास के इस कूड़ेदान को रोड से गुजरने वाले वे अफसर जरूर देखते होंगे जो किसानों को खोजने में लगे हैं।

https://youtu.be/t63mdnyClRA

अधिकारियों को इस पर ध्यान देना होगा। किसानों को यह भी बताना चाहिए कि इस धुंए को लेकर अधिकारी किसे जेल भेजेंगे। लोगों का मानना है कि अगर जनता नहीं चेती तो भविष्य में NGT द्वारा शवों की चिता जलाने पर भी रोक लगा दी जाएगी।

वीडियो साभार-मुनिराज सिंह

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000