गौशाला में पराली पहुंचाने वाले प्रधान संघ जिला अध्यक्ष सहित कई को मिला गौमित्र सम्मान
पीलीभीत। जैव सरंक्षण एवं पशु आश्रय गृह में संरक्षित पशुओं हेतु पराली उपलब्ध कराने में सराहनीय योगदान के रूप में आज द्वतीय सप्ताह जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा गौशालाओं में सर्वाधिक पराली पंहुचाने वाले किसानों एवँ ग्राम प्रधानों और तहसीलदार एवँ सम्बंधित पुलिस चौकी इंचार्ज सहित जनपद के 15 लोगों को गौमित्र के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर जिलाधिकारी पुलिकत खरे जी के द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले प्रमुख गौमित्र आशुतोष दीक्षित, राजू प्रधान फत्तेपुर खुर्द जिलाध्यक्ष प्रधान संगठन (पीलीभीत) सिंहपुर गौशाला से किसानों एवँ ग्राम प्रधानों को प्रोत्साहित करने के लिए की अधिक से अधिक पराली गौशालाओं में पंहुचाने के लिए प्रशस्ति पत्र मिला एवँ सर्वाधिक पराली देवीपुरा गौशाला में 1192 कुंतल औरसदर तहसील पीलीभीत में 1399 कुंतल पराली भेजी गई।
गौमित्र
(1)श्री अविनाश चंद्र मौर्य उपजिलाधिकारी सदर
(2)श्री विवेक कुमार मिश्र तहसीलदार सदर
(3)श्री सर्वेश कुमार खण्ड विकास अधिकारी मरौरी
(4)डॉ लक्ष्मी प्रसाद पशु चिकित्सा अधिकारी देवीपुरा गौशाला
(5)श्री धर्मेंद्र कुमार चौकी इंचार्ज रिक्षोला
(6)श्री रूपेश कुमार ग्रा प वि अधिकारी देवीपुरा
(7)श्री हीरालाल लेखपाल देवीपुरा
(8)श्रीमती शान्ति देवी ग्राम प्रधान देवीपुरा
(सदर तहसील) सर्वाधिक पराली भेजने वाले कृषक
(9)श्री ग्यास खां
(10)श्री कौशल शर्मा कान्हा गौशाला कलीनगर
(11)श्री करनजीत सिंह निवाड ऐठपुर गौशाला
(12)श्री आशुतोष दीक्षित ,राजू प्रधान फत्तेपुर खुर्द जिलाध्यक्ष प्रधान संघ सिंहपुर गौशाला एवँ सभी ग्राम प्रधानों को गौशालाओं में पराली पंहुचाने के लिए प्रेरित करने के लिए।
(13)श्री झन्कार सिंह सिंहपुर (फत्तेपुर खुर्द)गौशाला
(14)श्री अशोक कुमार प्रधान पृथ्वीपुर गौशाला
(15)श्रीमती गीता अग्रवाल
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें