♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

रोटरी क्लब रॉयल्स के कार्यक्रम मंडल में सराहे गए, हुई पुरस्कारों की बौछार

पूरनपुर। रोटरी अंतरराष्ट्रीय मंडल 3110 की वर्चुअल अवॉर्ड नाइट आयोजित हुई। इस अवार्ड नाइट में मंडल अध्यक्ष रोटेरियन दिनेश चंद्र शुक्ला जी ने वर्ष 2020-21 में विभिन्न क्लबों द्वारा किए गए कार्यों को अनेक भागों में बांट कर उन्हें पुरस्कृत किया। इसी श्रृंखला में रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल को वर्ष भर उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल को आउटस्टैंडिंग क्लब का अवार्ड मिला। पूरनपुर रॉयल्स के अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया को आउटस्टैंडिंग क्लब ऑफिसर का अवार्ड तथा 1500 किलोमीटर कोविड, जागरूकता कार रैली में भाग लेने के लिए अवार्ड तथा पर्यावरण के क्षेत्र में पीएस कल्याणपुर स्कूल में वाटिका का निर्माण एवं वृक्षारोपण के लिए क्लब को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा क्लब में मेडिकल कैंप का आयोजन किया था उसके लिए भी पुरस्कृत किया गया। साथ ही साथ क्लब ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर में कई बार कैंप लगाया उसके लिए भी पुरस्कृत किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में पीएस कल्याणपुर में क्लब ने कई कार्य किए उसके लिए भी पुरस्कृत किया गया। अंतर मंडलीय संगोष्ठी के लिए क्लब को पुरस्कृत किया गया। मंडल के सभी पदाधिकारियों ने रोटरी क्लब रॉयल्स के उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। क्लब अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह भदोरिया ने सभी मंडल पदाधिकारियों तथा मंडल अध्यक्ष का धन्यवाद ज्ञापित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000