किसान पाठशाला में आमदनी बढ़ाने के अन्नदाता को बताए गए उपाय

-ललौरीखेड़ा के सैजना में किसान पाठशाला का आयोजन

पीलीभीत। दि मिलियन फारमर्स स्‍कूल किसान पाठशाला के द्वितीय माड्यूल के चौथे दिन किसानों को खरीफ फसल सुरक्षा, खरीफ के मुख्‍य कीट,रोग प्रबंधन, जल प्रबंधन के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी गई।  ललौरीखेड़ा ब्‍लाक क्ष्‍ोत्र के ग्राम सैजना में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। मुख्‍य विकास अधिकारी रमेश पांडेय ने किसानों को बताया कि कृषि एवं उसके सहयोगी विभागों की योजनाओं का किसान लाभ उठाएं, जिससे उनकी आमदनी और जीविका में बढ़ोत्‍तरी हो सकेगी। जिला कृषि अधिकारी डा.विनोद कुमार यादव ने धान की फसल के प्रमुख कीट एवं बीमारियों की रोकथाम के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी। एसडीओ सदर डा.शुभंजना पांडेय ने सुरक्षित कृषि रक्षा रसायन के प्रयोगके उपाय की सभी जानकारी प्रदान की। उप कृषि निदेशक यशरा सिंह ने जल प्रबंधन के उपायों जैसे गर्मियों में गहरी जुताई, खेतों में मेढ़ों की ऊंचाई अधिक रखे। सिंचाई की बाढ़ विधि अपनाने की जानकारी दी। एसडीओ पूरनपुर ऋतुषा तिवारी ने महिलाओं और बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य एवं पोषण के बारे में बताया। कृषि वैज्ञानिक डा.रीना सेठी व डा.एनसी त्रिपाठी ने दलहनी फसलों में लगने वाले कीट एवं रोगों के बारे में बताया। भूमि संरक्षण अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों को भूमि संरक्षण पर विस्‍तार से प्रकाश डाला।

रिपोर्ट-अजय गुप्ता

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image