असलम जावेद अंसारी को मिली सपा विस क्षेत्र अध्यक्ष की जिम्मेदारी
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर सपा के प्रदेशाध्यक्ष मा. नरेश उत्तम पटेल जी ने पीलीभीत शहर विधानसभा अध्यक्ष के लिये पर पुनः असलम जावेद अंसारी को विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया है।
पीलीभीत समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने आज वृहस्पतिवार को नकटादाना स्थित पार्टी कार्यालय पर असलम जावेद अंसारी को 127,शहर विधानसभा अध्यक्ष मनोयन- पत्र सौंप कर मनोनीत करने की घोषणा की।
इससे पहले भी श्री अंसारी समाजवादी पार्टी में जिला उपाध्यक्ष,जिला सचिव,अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
असलम जावेद अंसारी तीसरी बार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं।
2015 के जिला पंचायत सदन ने उन्हें अपने सदस्य जिला पंचायत संगठन का जिलाध्यक्ष बनाया था, उन्होंने भी समय समय पर जिला पंचायत सदस्यों के अधिकारों के लिये हमेशा आवाज बुलंद की।
समाजवादी पार्टी के कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके श्री अंसारी को दोबारा विधानसभा अध्यक्ष अध्यक्ष मनोनीत किया गया है । सपा मे दूसरी बार महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपे जाने पर पार्टी के वरिष्ठ नेतागण व कार्यकर्ताओ ने हर्ष व्यक्त किया है।