व्यापारी और फार्मर सतपाल सिंह का हुआ आकस्मिक निधन

पूरनपुर। व्यापारी और किसान सतपाल सिंह (40) का बीतीरात आकस्मिक निधन हो गया। उदयकरनपुर निवासी श्री सिंह रात करीब 11 बजे बच्चो से बात करके लेते थे और सो गए सुबह पत्नी ने आवाज देकर जगाया पर नही उठे। बाद में पास जाकर देखा तो मृत मिले। इससे शोक की लहर दौड़ गई। काफी लोग शोक जताने उनके आवास पहुँच गए। जिसने सुना एकाएक भरोसा नहीं कर सका। पुत्र और भतीजे के विदेश और पुत्रियों के पंजाब होने के कारण आज अंतिम संस्कार नही हो सका। परिजनों के मुताबिक आने वालों का इंतजार करके ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। सतपाल कई पार्टियों से भी जुड़े रहे थे। उनके मिलनसार स्वभाव की काफी चर्चा होती रही। 

रिपोर्ट-हरिओम उपाध्याय

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image