पीलीभीत में वरिष्ठ पत्रकार हनुमंत सिंह की संभावित डेंगू से हुई मृत्यु, शोक की लहर

पीलीभीत। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार हनुमंत सिंह का डेंगू की चपेट में आकर बुधवार को निधन हो गया। वह लगभग 60 वर्ष के थे।
पीलीभीत शहर के मोहल्ला तखान निवासी हनुमंत सिंह प्रिंटिंग प्रेस चलाते थे। वह कई दशक तक स्वतंत्र भारत अखबार में लेखन कार्य करते रहे। बुधवार को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें डेंगू बताया। उनकी प्लेटलेट भी काफी गिर गई। बरेली ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। श्री सिंह काफी समय से डायबिटीज से भी पीड़ित थे। उन का गुरुवार को मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम यात्रा में वरिष्ठ पत्रकार विश्वमित्र टंडन, निर्मल कान्त शुक्ल, मुनिराज सिंह, नीलेश कटियार, संदीप वॉल, अधिवक्ता अशोक सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज पटेल, छात्र संघ पूर्व महामंत्री राजीव प्रताप सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। वह भाजपा नेता राकेश सिंह के बड़े भाई थे। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के मण्डल अध्यक्ष निर्मल कान्त शुक्ल व मण्डल महामंत्री सुधीर दीक्षित ने हनुमंत सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

साभार-निर्मलकांत शुक्ल

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
18:00