चौथे दिन भी नहीं लगा नदी की धार में बहे प्रशांत और बल्लू का सुराग, अनहोनी की आशंका से सहमे परिजन
अनहोनी आशंका से परिजन परेशान
चौथे दिन भी नहीं चला पता नदी की धार में बहे प्रशांत और बल्लू का
माधोटांडा। चार दिन पहले शारदा नदी की धार में एक नाव पलट गई थी जिस में बैठे हुए लोग शारदा की धार में बह गए थे कुछ लोगों को एसएसबी के जवानों ने अपनी जान की बाजी खेल कर बचा लिया था पर दो लोग शारदा के तेज बहाव में लापता हो गए थे लगातार एसएसबी के द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है पर चौथे दिन भी दोनों लापता लोगों का अभी तक पता नहीं चल सका लोगों के परिजनों में अनहोनी की आशंका व्याप्त हो रही है
ज्ञात हो शारदा सागर जलाशय की तलहटी में थाना माधोटांडा क्षेत्र के अंतर्गत कल कल कर बहने वाली शारदा नदी के पार गोरख डिब्बी एवं ढकिया तालुक महाराजपुर के कुछ लोग वहां पर रहकर निवास करते हैं तो कुछ ग्रामीण किसान शारदा नदी के उस पार खेती बाड़ी का काम करते हैं बुधवार को ग्रामीण और किसान एक निजी नाव से वापस आ रहे थे तभी शारदा नदी के तेज बहाव में नाव एकदम पलट गई और उसमें बैठे हुए लोगो के बीच चीख-पुकार मच गई और वह धार के तेज बहाव में बचाव के लिए चिल्लाते हुए बहने लगे जिन लोगों ने इस मंजर को देखा तो दंग रह गया आनन-फानन में एसएसबी के जवानों को इसकी सूचना दी जिस पर 49 वी वाहिनी नगरिया कटके बचाव और राहत दल के जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने शारदा की धार में बहे रहे लोगों को डूबने से बचा लिया पर दो लोग धार के तेज वेग में ना जाने कहां वह गए उनका पता ना चल सका लगातार उनकी तलाश एसएसबी के जवान कर रहे हैं पर चौथे दिन तक दोनों लापता लोगों का समाचार लिखे जाने तक पता ना चल सका उधर लापता लोगों के परिजन किसी अनहोनी आशंका से परेशान नजर आ रहे हैं
इंसेंट
शारदा नदी में पहाड़ों पर हुई बारिश के कारण जलस्तर तेजी के साथ बढ़ गया और नदी का विकराल रूप हो गया है जिस कारण प्रशांत और बल्लू की तलाश भी नदी की उफनाती धार में नहीं हो पा रही है परिवार वाले नदी के दोनों तटों के सहारे तलाश कर रहे।
रिपोर्ट-कुँवर निर्भय सिंह

