ब्राह्मण महासभा पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को किया सम्मानित
जिलाध्यक्ष अशोक बाजपेई की अगुवाई में दफ्तर में पहुंचे पदाधिकारी
अंग वस्त्र और भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ति भेंट करके सौपा अंग वस्त्र
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित का आज भारतवंशी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने उनके कार्यालय पहुंचकर स्वागत व सम्मान किया। जिलाध्यक्ष अशोक बाजपेई एडवोकेट की
अगुवाई में पहुंचे पदाधिकारियों ने उन्हें भगवान परशुराम जी की प्रतिमा भेंट की। उन्हें अंग वस्त्र ओढाकर सम्मानित किया। पदाधिकारियों ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि आप पुलिस अधीक्षक के रूप में पीलीभीत आए हैं। इस मौके पर महासभा की ओर से कवि व पत्रकार सतीश मिश्र ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
सतीश मिश्र द्वारा अपनी नव प्रकाशित पुस्तक कलियुग के भगवान की प्रति भी पुलिस अधीक्षक को भेंट की गई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्री बाजपेई के अलावा जिला मंत्री राम नाथ मिश्र छोटे एवं सिद्धार्थ शुक्ला, देवेंद्र पांडे रेशु, रोहित मिश्रा सहित दो दर्जन से अधिक पदाधिकारी मौजूद रहे। गौरी शंकर मंदिर के पुजारी से पुलिस अधीक्षक ने अलग से वार्ता की।
पुजारी ने उन्हें मंदिर में दर्शन के लिए आमंत्रित किया। अशोक वाजपेई एडवोकेट के बताने पर मातेश्वरी गूंगा देवी मंदिर माती के दर्शन नवरात्र में ही करने की इच्छा जताने लगे। इस पर शीघ्र ही कार्यक्रम तय करने की बात हुई। पुलिस अधीक्षक द्वारा कवि सम्मेलन आयोजित कराने की इच्छा भी जताई गई, जिस पर पदाधिकारियों ने शीघ्र ही विमर्श करके कार्यक्रम तय करने की बात कही।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें