
गांव में डाला जा रहा शहर का कचरा, बदबू से ग्रामीण बेहाल, बीमारियां फैलने की आशंका से सहमे
गजरौला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के मललपुरम बीच पर कूड़ा बीनकर स्वच्छता का संदेश दिया। मोदी सरकार पूरे देश मे गांधी संकल्प पदयात्रा निकालकर स्वच्छता एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरुक कर रही है वही नगरपालिका शहर के कचरे का ढेर गांवो में लगा रही है। ग्रामीण वदबू में जीने को मजबूर हैं।
जिले के पीलीभीत माधोटांडा मुख्य मार्ग पर स्थित कल्यानपुर नौगवां गांव में नगर पालिका द्वारा कूड़ा कचरा पॉलिथीन युक्त डाला जा रहा है। शहर के अस्पतालों गंदे नालों से निकले दूषित कचरे से गांव में चारों तरफ दुर्गंध फैल गई। गंदगी होने से मच्छर और घरेलू मक्खियां पनप रही हैं। बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों के मना करने पर भी नगरपालिका का सफाई दस्ता नहीं माना और लगभग बीस ट्रॉली कचरा नखासे वाली बगिया और मुख्य मार्ग के किनारे डाल दिया। कचरे को पशु भी निगल रहे हैं। पॉलीथिन युक्त होने से पशुओं को खतरा बना हुआ है। खाने वाली वस्तुओं पर मक्खियां भिनभिना रही है। विरोध करने पर अब कचरा पड़ना बंद हो गया लेकिन अभी डाले गए कचरे को हटाने की व्यवस्था नहीं की गई जिससे ग्रामीणों में रोष है।
बीमारियां फैलने से भी नहीं लिया सबक
पूरे जिले में बुखार, टाइफाइड, वायरल, डेंगू फैला हुआ है। जिला अस्पताल मरीजों से भरा हुआ है। ऐसे में नगर पालिका ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वही नगर पालिका के कर्मचारियों का कहना है कि ईश्वरी प्रसाद मौर्य और महेंद्र पाल ने अपने प्लॉट को पटवाने के लिए कूड़ा डलवाया है।
रिपोर्ट-महेन्द्र पाल शर्मा
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें