नारी शक्ति क्लब की नई कमेटी गठित, दिलाई गई शपथ

पूरनपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति क्लब के सातवें शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ जिसमें नव निर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया l अध्यक्ष मीरा गुप्ता, उपाध्यक्ष सलोनी गुप्ता, सेक्रेटरी अंजली गुप्ता ,मीडिया प्रभारी नीतू गुप्ता  एवं कोषाध्यक्ष रुचि मल्होत्रा को पदभार सौंपा गया । इस अवसर पर नारी शक्ति क्लब ने एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना था। क्लब ने मुख्य अतिथि के रुप में कवयित्री मिसेस नीता अग्रवाल , शहर की महिला चिकित्सक आकांक्षा मिश्रा, जेसीज स्कूल की प्रधानाचार्य मिसेस अंजू मिश्रा और योगा ट्रेनर मिस कृतिका सिंह को आमंत्रित किया। आमंत्रित सभी सदस्यों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। जैसे पर्सनल हाइजीन, हार्मोनल डिसऑर्डर,योगा टिप्स, शिक्षा से जुड़ी हुई जानकारियां , महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना तथा सभी के प्रश्नों के बखूबी उत्तर देकर महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। क्लब ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। मिंटी मंडेर ने जैविक खेती के बारे में बताया कि कैसे हम घर में ही आसान तरीके से फर्टिलाइजर बना सकते हैं। नारी शक्ति ने नो वॉर पोस्टर्स द्वारा विश्व शांति का संदेश भी दिया। अर्चना सिंगल द्वारा बहुत ही इंटरेस्टिंग गेम कराया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्षा मीरा गुप्ता ने नई कार्यकारिणी को बधाइयां प्रेषित की। अंत में केक काटकर और वार्षिकोत्सव की बधाइयों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर समस्त नारी शक्ति परिवार उपस्थित रहा।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image