
पूरनपुर में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई और मालवीय जी की जयंती
पूरनपुर। आज दिनांक 25/12/2019 को महान राष्ट्रवादी, प्रखर वक्ता, परम श्रध्देह, भाजपा के कर्णधार, पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारतरत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी’ की जयंती पर पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान के निवास पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवम उन्हें नमन किया। पंडित मदन मोहन मालवीय जी को भी उनकी जयंती पर याद किया गया।
इस अवसर पर विधायक पुत्र राजमणि एवं ऋतुराज पासवान के सानिध्य में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक परगट संधू के साथ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष सरवन लाहौरिया के साथ युवा मोर्चा के विधानसभा प्रभारी अनुराग अग्निहोत्री, नगर महामंत्री गौरव गुप्ता एवं रवि वर्मा, उपाध्यक्ष शिवम शर्मा, कोषाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता, नगर मंत्री शुभम शर्मा एवं मोनू गुप्ता के साथ अन्य युवा मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शिव शक्ति धाम पर ब्राह्मण सभा ने किया आयोजन
नगर के शिवशक्ति धाम मंदिर पर हुए ब्राह्मण सभा के कार्यक्रम में अटल जी व मालवीय जी को याद किया गया। यह कार्यक्रम अध्यक्ष पंडित अनिल शास्त्री द्वारा आयोजित किया गया। भाजपा नगराध्यक्ष आशीष शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेशचंद्र मिश्रा, निरंकार पांडेय, रामपाल पांडेय, अनुराग मिश्रा, रामसेवक मिश्रा, हरगोविंद वाजपेयी, महेंद्र मिश्रा, आलोक मिश्र आदि ने विचार रखे और दोनों मनीषियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
पूर्व वनाधिकारी राजाराम शर्मा के आवास पर भी कार्यक्रम आयोजित कर इन महान नेताओं को याद किया गया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें