जूनियर स्कूल में रसोई घर की दीवार काटकर हजारों का सामान चोरी

पूरनपुर। थाना सेहरामऊ उत्तरी के ग्राम जगतपुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मैं सोमवार की रात रात कुछ अज्ञात चोरों द्वारा रसोई घर की दीवार काटकर रसोई घर के

अंदर रखा सामान चोरी कर लिया सुबह होती स्कूल में तैनात शिक्षक जब स्कूल पहुंचे तो उन्होंने देखा रसोई घर का ताला विंडो की दीवार टूटी हुई मिली अंदर उसको देखा तो हजारों रुपए का सामान बर्तन सिलेंडर सहित गायब मिला।

इसके बाद स्कूल में तैनात इंचार्ज जोगिंदर सिंह मौर्य ने थाना सेहरामऊ उत्तरी पर कुछ अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


वही सेहरामऊ उत्तरी थानाध्यक्ष पुष्कर सिंह ने बताया अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गयी है। जाँच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट-विकास सिंह

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000