समाचार संध्या : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू का किया आह्वान
समाचार संध्या
** प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू का आह्वान किया, उन्होंने रविवार शाम पांच बजे नागरिकों से उन लोगों का आभार व्यक्त करने को कहा जो कोरोना वायरस से निपटने में शामिल हैं।
[Total_Soft_Poll id=”12″]
** प्रधानमंत्री ने कहा-कोविड-19 से निपटने में प्रतिबद्धता और संयम सबसे महत्वपूर्ण है, लोगों से सामाजिक दूरी कायम करने और अलग-थलग रहने का आग्रह किया।
** वायरस के फैलाव से निपटने के लिए वित्तमंत्री के नेतृत्व में कोविड-19 आर्थिक कार्यबल की घोषणा की गई।
** भारत ने सभी अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक और यात्री उडानों के प्रवेश पर 22 मार्च से एक सप्ताह के लिए रोक लगाई।
** निर्भया दुष्कर्म और हत्या मामले के चारों दोषियों को कल सुबह साढे पांच बजे फांसी दी जाएगी।
** उच्चतम न्यायालय ने मध्य प्रदेश विधानसभा में कल शाम पांच बजे तक शक्ति परीक्षण का आदेश दिया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें