नहीं रहे लोकतंत्र सेनानी नत्थूलाल, राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

पूरनपुर : तहसील क्षेत्र के गांव पंचायत सिमरा निवासी लोकतंत्र सेनानी नत्थूलाल राठौर (70) पुत्र बिहारीलाल राठौर का शुक्रवार की रात को उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही पूरा गांव शोक में डूब गया। उनके आवास पर आस-पास के गांव के लोग अंतिम दर्शन को एकत्र हो गए। साथ ही परिवारीजनों का भी रो रो कर बुरा हाल रहा। शनिवार को उन्हें संपूर्ण सम्मान के साथ विदाई दी गई। सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से

तहसीलदार व सीओ सहित पुलिस प्रशासन के लोग उनके निज निवास सिमरा पहुंच गये। जिन्होंने दिवंगत के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही पूरनपुर पुलिस के नेतृत्व में पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए सशस्त्र सलामी दी। परिजनो से मिली जानकारी के अनुसार (70) वर्षीय नत्थूलाल राठौर पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार रात उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उनका निधन हो गया।

उनके दो बेटे हैं जिनमें से एक बेटे का कुछ दिन पहले वीमारी के चलते निधन हो गया था। उनका एक बेटा था जोकि उनकी सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता था। शव यात्रा में भारी संख्या में आस पास के लोगो ने शिरकत कर भारत माता की जय का उद्घोष किया। बीच-बीच में शव यात्रा को रोककर लोगों ने लोकतंत्र सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव सिमरा के श्मशान घाट में दाह संस्कार किया गया। इस मौके पर गांव के सम्मानित व्यक्ति ग्राम प्रधान जेतराम एडवोकेट, गांव के रामलखन यादव, बुधपाल, रामचरण ,ओम प्रकाश ,महेश कुमार यादव, सुंदरलाल, सागर लाल एवं क्षेत्र के अन्य लोकतंत्र सेनानी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image