♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बाइफरकेशन : जहाँ आकर हो जाएगी सुहानी शाम, न फोन की टिकटिक और न अन्य कोई टेंशन

पूरनपुर। आजकल लोग अगर सबसे अधिक परेशान हैं तो वह है फोन की घंटी, जो अनायास ही बज उठती है। परंतु आज हम आपको एक ऐसे स्थान की सैर कराने जा रहे हैं जहां फोन की टिक टिक आपको बिल्कुल डिस्टर्ब नहीं करेगी। अगर कुछ सुनाई देगा तो वह होगा पशु पक्षियों का कलरव और जल की कल कल। अगर देखेंगे तो नहरें कुहासा के जाल में घिरी हुई दिखाई देंगीं। सर्दी सा कोहरा चौतरफा छाया हुआ आपको शिशिर ऋतु का आभास कराएगा। जी हां यह सुंदर व सुरम्य स्थान है पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बीच स्थित अंग्रेजों के जमाने में विकसित किया गया वाइफरकेशन। यहां नहरों का जंक्शन जंगल के बीच अनुपम छटा विकसित करता है। यहां आकर लोग अद्भुत शांति महसूस करते हैं। लिंक पर क्लिक करके लाइव देखिये नजारा-

https://youtu.be/XXMgsjQEKcY

बनबसा बैराज से निकाली गई मुख्य शारदा नहर को यहां पुल बनाकर विभाजित किया गया है। एक नहर शारदा सागर जलाशय को भरने के लिए तो दूसरी हरदोई ब्रांच और तीसरी खीरी ब्रांच नहर है। इन नहरों में आवश्यकतानुसार पानी बाइफरकेशन से ही छोड़ा जाता है। पानी को नियंत्रित करने का पूरा सिस्टम यहां लगाया गया है। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां किसी भी कंपनी का मोबाइल नेटवर्क बिल्कुल नहीं है। इस कारण मोबाइल फोन बिल्कुल शांत हो जाते हैं और काफी अच्छा अनुभव सैर सपाटे का मिलता है।

अंग्रेजों के जमाने का गेस्ट हाउस अफसर नेताओं की पहली पसंद

नहरों के पास ही अंग्रेजो के जमाने में बनाया गया व अखिलेश सरकार में विकसित किया गया वाइफरकेशन गेस्ट हाउस है, जो प्रदेश भर के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की पहली पसंद माना जाता है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह गेस्ट हाउस राजनेताओं व अधिकारियों की आरामगाह बना हुआ है। इस समय बाइफरकेशन की नहरों के जल पर कोहरे सी चादर नजर आती है। इसे देखकर सहज ही सर्दी का एहसास होता है।

सुबह शाम उमड़ते हैं काफी पर्यटक, लिंक पर क्लिक कर सुनिये पर्यटन गीत-

https://youtu.be/bEhzWyHJQOY

लॉकडाउन में जहां चारों तरफ सैर सपाटा बंद है वहीं बाइफरकेशन पर सुबह-शाम सैर करने वालों की भारी भीड़ उमड़ती है। सुबह व शाम को लोग इस कोहरे का अद्भुत नजारा देखकर रोमांचित होते हैं। शाम को जंगली जीवों की विभिन्न प्रकार की आवाजें ही सन्नाटा तोड़ती हैं। पानी का कल कल स्वर लोगों को काफी पसंद आता है। जहां मानसून सीजन के कारण टाइगर रिजर्व बंद है वहीं यह स्थान जंगल के बीच होकर भी पर्यटकों को निराश नहीं करता और काफी लोग सुंदरता निहारने यहां पहुंचते हैं। यह स्थान माधोटांडा से सिर्फ 12 किलोमीटर उत्तर में है यहां से ही रमनगरा, खटीमा व गभिया तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

पड़ोस के कई अन्य पर्यटक स्थल भी लुभाते हैं

बाइफरकेशन के पास ही 6 किलोमीटर पशिचम में चूका पिकनिक स्पॉट है जिसे पीटीआर का सबसे खूबसूरत स्थल माना जाता है। चार-पांच किलोमीटर पर एशिया का सबसे बड़ा कच्चा जलाशय शारदा सागर स्थित है जो 22 किलोमीटर लंबाई और 5 किलोमीटर चौड़ाई में अथाह जल से भरा हुआ पर्यटकों को अनायास ही आकर्षित करता है। 7 से 8 किलोमीटर की दूरी पर सेल्हा बाबा की सुप्रसिद्ध मजार है। दो किलोमीटर पूरब दिशा में नहरों का एक सुंदर साइफन भी है जहां खीरी ब्रांच नहर के नीचे से शारदा सागर आउटलेट खारजा नहर निकाली गई है। बराही, मुस्तफाबाद व नवदिया वन विश्राम गृह भी बाइफरकेशन से 4-5 किमी की दूरी पर ही हैं। बाइफरकेशन से कुछ पहले पप्पू की चाय की दुकान भी पड़ेगी जहां ताजा सोहन पपड़ी आपको जरूर पसंद आएगी। भोजन के लिए कुछ ढावे व रेस्टोरेंट भी खुल गए हैं।

वन्य जीवों के दीदार होंगे बोनस में, लिंक पर क्लिक कर देखिये फाइल वीडियो-

https://youtu.be/4m8Y2fxB58I

इतनी सब प्राकृतिक सुंदरता देखने के बाद आपको वन्यजीवों के दर्शन से भी वंचित नहीं होना पड़ेगा। हो सकता है कि बाइफरकेशन
पहुंचने से पहले ही आपको सड़क पर बैठे वनराज के दर्शन हो जाएं। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वाइफरकेशन से चूका जाने वाले मार्ग पर अक्सर बाघ के दर्शन लोगों को होते हैं। गुलदार, भालू, हिरन, चीतल, बारहसिंघा, जंगली सूअर, राष्ट्रीय पक्षी मोर व राज्य पक्षी सारस भी आपको अक्सर नजर आ ही जाएंगे। जंगली मुर्गे, तीतर, बटेर व विदेशी मेहमान पक्षी पर्यटकों को देखने को मिलते हैं। लिंक पर क्लिक करके लाइव देखिये नजारा-

https://youtu.be/CMHFqxTQ0Co

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000