सेवा सप्ताह : सुल्तानपुर मंडल पदाधिकारियों ने मातेश्वरी गूंगा देवी मंदिर में लगाई झाड़ू
पूरनपुर। भाजपा मंडल टीम द्वारा माँ गूँगा देवी मंदिर माती माफी, शिव मंदिर महादेव और ठाकुरद्वारा मंदिर सोंधा पर साफ सफाई कार्यक्रम किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा सप्ताह के अंतर्गत यह कार्यक्रम हुआ। जिसमे मंडल अध्यक्ष नितिन दीक्षित, मंडल महामंत्री नवीन सिंह,मंडल प्रभारी हंसराम राठौर, मंडल उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ,मंडल मंत्री रामकुमार सिंह ,और सभी सेक्टर संयोजक और बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें