पूरनपुर नगर चौकी पुलिस ने 2 व्यापारियों से वसूले 20-20 हजार, फिर भी कार्रवाई नहीं? लाइव देखिये दोनों वीडियो
पूरनपुर। पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश की ईमानदारी के चर्चे दूर तक है परंतु उनके विभाग में इतनी अधिक लूट खसोट चल रही है कि लोग पुलिस के कारनामों पर थू थू करने लगे हैं। लोग सकते में हैं कि ना जाने किस दबाव में पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। पूरनपुर नगर पुलिस चौकी द्वारा करंट लगाकर मिल्क प्रोडक्ट व्यापारी अकरम से 20000 वसूलने का लॉक डाउन पीरियड का जो वीडियो वायरल हुआ था उसकी पुष्टि आज स्वयं व्यापारी अकरम ने पत्रकारों से बातचीत में की। देखिए वीडियो-
उधर चाय विक्रेता विशाल जोशी ने भी नगर चौकी पुलिस पर ₹20000 वसूलने का आरोप लगाया है। आरोप है कि एक मेडिकल संचालक जो पुलिस का दलाल बना है। उसके कहने पर पुलिस ने उसकी चाय की दुकान भी बंद करा दी। सुनिए चाय विक्रेता जोशी की बात-
दोनों वीडियो में पूरनपुर नगर पुलिस चौकी के इंचार्ज निर्देश सिंह चौहान और दो सिपाहियों पर सीधे 20-20 हजार वसूलने के आरोप लगाए गए हैं परंतु पुलिस अधीक्षक जांच के नाम पर इन भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे पुलिस कर्मियों को बचाने में लगे हैं। जबकि इन्हें अब तक निलंबित हो जाना चाहिए था। व्यापारियों द्वारा लगाए गए उपरोक्त आरोपों से एक बात साफ हो रही है कि जन सहयोग से नहीं बल्कि उगाही करके ही नगर पुलिस चौकी का निर्माण किया गया है।
नगर चौकी इंचार्ज व सिपाहियों के हटने के बाद और भी काफी मामले सामने आएंगे परंतु अभी डर के कारण लोग मुंह खोलने से डर रहे हैं।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें