
रुरिया में दूसरे दिन भी हुआ सत्संग, पटना साहिब के जत्थेदार ने किया संगत को निहाल
पूरनपुर। गुरुद्वारा खालसा निवास रुरिया में तीन दिवसीय समागम में अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी का जन्मदिन मनाया जा रहा है जिसके लिए पंजाब एवं पटना से जत्थे पधारे हैं। आज दूसरे दिन अकाल तख्त श्री

पटनासाहिब के जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह, भाई सुखविंदर सिंह अनमोल ढाढ़ी जत्था पंजाब, बाबा शुद्ध सिंह पूसे वाले एवं प्रोफेसर नछत्तर सिंह ने गुरु की महिमा का बखान किया।

भव्य दीवान सजाया गया और अटूट लंगर बरताया गया जिसमें काफी संख्या में भक्तों ने प्रसाद पाया।
बाबा निर्मल सिंह नानकपुरी, अजायब सिंह जी मोहनापुर, बलवीर वीर जी अकाल

एकेडमी, बहन इंद्रजीत कौर खालसा, सरदार सुखविंदर सिंह, भगत सिंह, सुखदेव सिंह, गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल, अमरजीत सिंह, गुरदेव सिंह, बलवीर सिंह, सुखबीर सिंह, लक्ष्मण सिंह, ऊधम सिंह, बलजीत सिंह आदि रहे।

पटना साहिब से पधारे जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह जी ने गायत्री परिवार के संदीप खंडेलवाल को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए पटना साहिब आने का आमंत्रण भी दिया।
29 तारीख को अमृत संचार के संग विशाल कार्यक्रम का समापन होगा।

