
घुँघचाई में खाद वितरण शुरू, किसानों में खुशी, लाइव देखें वीडियो
घुंघचाई। समिति के कर्मचारियों की हड़ताल है जिसके चलते अधिकांश समितियों पर हड़ताल के कारण खाद वितरण का कार्य प्रभावी है। इस समय गेहूं की बुवाई का दौर चल रहा है जिस पर समिति के सचिव और कर्मचारियों ने उदासीनता दिखाते हुए खाद वितरण का कार्य शुरू किया जिसकी लोग सराहना कर रहे हैं।
लिंक से देखें पूरी रिपोर्ट-
साधन सहकारी समितियों के कर्मचारियों का वेतन लंबे अंतराल से लटका हुआ है जिसको लेकर के कई बार बड़े अधिकारियों के पास पहुंचकर कर्मचारियों ने अपनी मांग रखी लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। इस संबंध में कर्मचारियों ने बताया कि आंदोलन प्रदेश स्तर पर किया जाएगा हालांकि अभी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है जिसके चलते लंबे दौर से अधिकांश साधन सहकारी समिति पर खाद का वितरण शुरू नहीं किया गया लेकिन मंगलवार को किसानों की समस्याएं जानकर समिति सचिव मनीष दीक्षित और अन्य स्टाफ ने समस्याओं को निपटाने के लिए एनपीके डीएपी खाद का वितरण किया। उन्होंने बताया कि हमारा किसानों से संवाद रहता है हम उनके सुख दुख में सहभागी हैं और हमारी निजी समस्याएं हैं उसको लेकर के हम कलम बंद हड़ताल पर हैं। किसानों को कोई समस्या ना हो इस संबंध में निजी माध्यम से खाद का वितरण किया गया इसको लेकर के पुराने रेटों पर मिली खाद से किसान खुश देखें गए वहीं क्षेत्र में कई दुकानों पर खाद का टोटा देखा गया। लोगों की मांग है कि इस समस्या को दूर किया जाए।
रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी

