यात्रियों से भरी बस पलटी, दर्जनों यात्री घायल

पलियाकलां-खीरी। शनिवार की सुबह लगभग 4:00 बजे एक यात्रियों से भरी पलट गयी, जिसमें सवार दर्जनों यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गये। लाइव देखिये-

शनिवार की सुबह दिल्ली से तिकुनियां जाने वाली यात्री बस कोतवाली से सौ मीटर की दूरी पर स्थित बलदेव वैदिक इण्टर कालेज के सामने अनियन्त्रित होकर पलट गयी। बस में सवार तमाम यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक होने पर दो यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

(पलियाकलां से निर्जेश मिश्र/ललित गुप्ता की रिपोर्ट)

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000